छत्तीसगढ़ राज्य का स्थापना दिवस -2019
आज छत्तीसगढ़ राज्य का स्थापना दिवस है. छत्तीसगढ़ के समस्त नागरिकों को बहुत बधाई.
छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के १९ साल हो गये हैं. 01 नवम्बर २००० को मई पीलीभीत में था. बी.एस-सी. प्रथम वर्ष का विद्यार्थी था. सुबह जल्दी उठ कर टहलने की आदत थी. मई सुबह पांच बजे उठ कर टहल रहा था. कुछ समय बाद कुछ उजाला हुआ तो घर के करीब ही एक होटल था- चाय नास्ता का. वह होटल खुला. वहां अख़बार आया था. मैंने अखबार पढ़ा. तीन नये राज्यों के गठन का समाचार प्रथम पेज पे था -छत्तीसगढ़,झारखण्ड और उत्तरांचल . बाद में उत्तरांचल का नाम बदल कर उत्तराखंड हो गया. उस समय सोचा भी नहीं था की कभी छत्तीसगढ़ जाने का मौका मिलेगा या नहीं. लेकिन आज छत्तीसगढ़ में रहते हुए १० वर्ष २ माह से ज्यादा हो गया.
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की सभी को बधाई. हमारा प्रदेश लगातार नई इबारतें लिखे. नई उचाईयों को छुए, यही कामना है. शुभकामनाएं.