मेरी प्रथम पुस्तक प्रकाशित
आज बहुत ही ख़ुशी का दिन है मेरे लिए. आज मेरी पहली पुस्तक 'आदिवासी विकास में मीडिया की भूमिका' कोरियर से प्राप्त हुई. बहुत ख़ुशी हुई अपनी पहली पुस्तक अपने हाथों में लेकर. यह पुस्तक मेरे पी-एच.डी. शोध प्रबंध का ही पुस्तक रूपांतरण है. इस लिहाज से ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी. पी-एच.डी. की मेहनत काम आ गयी. फ़िलहाल अपने शोध कार्य को पुस्तक के रूप में देखकर बहुत अच्छा लग रहा है.
घोषणा:
आज मैं अपनी अगली पुस्तक 'रेडियो पत्रकारिता' की घोषणा करता हूं. रेडियो मेरा प्रिय विषय है. रेडियो मुझे बहुत आकर्षित करता है. मैं एक जमाने से रेडियो सुन रहा हूं. रेडियो पर कई कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये हैं. इसलिए मैं रेडियो पर एक पुस्तक लिखना चाहता हूं. रेडियो पर पुस्तक जनवरी २०२० तक प्रकाशित हो जाएगी, मैं ऐसी उम्मीद करता हूं.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें